Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Apr 2022 6:13 pm IST

जन-समस्या

पर्यटन-राफ्टिंग को बढ़ावा देगा कुटी यांग्ति क्लब


धारचूला। व्यास घाटी में पर्यटन और राफ्टिंग को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों ने कुटी यांग्ति क्लब का गठन किया है। व्यास घाटी के सात ग्राम पंचायतों के युवाओं ने मिलकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्लब बनाकर कार्यकारिणी का विस्तार किया। सर्वसम्मति से रोहित सिंह गुंज्याल को क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। सागर सिंह नबियाल को उपाध्यक्ष, नीरज सिंह रौंकली को सचिव, धर्मेंद्र सिंह बुदियाल को उपसचिव, अनुराग सिंह कुटियाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। सुनील सिंह नपलच्याल, देवाशीष सिंह गर्ब्याल, प्रदीप सिंह नबियाल, हरिगोविंद गुंज्याल, मुकुल सिंह नपलच्याल, जितेंद्र सिंह गर्ब्याल व पवन बुदियाल को सदस्य बनाया गया है। पुनीत सिंह कुटियाल और सनम नबियाल को संरक्षक बनाया गया है।