Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 May 2022 4:00 am IST

अपराध

राजस्थान: अपहरण के बाद 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में पड़ी मिली मासूम


राजस्थान के करौली के हिंडौन शहर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची रात में घर पर सो रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी से उसे उठा ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मासूम को दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब मासूम घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची किसी राहगीर को बेहोशी की हालत में मिली। 

किसी ने परिजनों को बच्ची की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती कराया। इधर दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अनूपसिंह अस्पताल पहुंचे और मासूम के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का इलाज जारी है।