Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Jan 2022 1:56 pm IST

जन-समस्या

रोडवेज स्टेशन में लगा कूड़े का ढेर, निस्तारण की मांग


चम्पावत: रोडवेज स्टेशन में बीते कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़ा उठान नहीं होने से यात्रियों और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कूड़ा निस्तारण की मांग की है। चम्पावत रोडवेज स्टेशन में लगे कूड़े के ढेर से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां से कई दिनों से कूड़े का निस्तारण नहीं हो सका है। इस वजह से यात्रियों और अन्य लोगों को कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गन्ध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस संबंध में कई बार पालिका को जानकारी दी गई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने शीघ्र कूड़े का निस्तारण करने की मांग की है। इधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि शीघ्र कूड़े का उठान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।