Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Dec 2021 4:50 pm IST


गैरसैंण एफएम रिले केंद्र का प्रसारण समय बढ़ा लम्बे समय से हो रही थी मांग


गैरसैंण के दिवालीखाल में एक किलो वाट शक्ति का एफएम रिले केंद्र स्थापित है। इससे लगभग 25 किमी दूर तक एफएम 102.4 मेगाहर्ज पर आकाशवाणी दिल्ली के कार्यक्रम रिले होते हैं लेकिन इनकी अवधि शाम चार से रात साढ़े 10 बजे तक ही होने के कारण इसका लाभ स्रोताओं को बहुत अधिक नहीं मिल पा रहा था। इसलिए स्रोता लंबे समय से इसका समय बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे। अब गैरसैंण स्थित आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण सुबह छह से रात 11 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी केंद्र के तकनीशियन कृष्णा नंद ने दी। अवतार नेगी, मंगल रावत , शशि, दिनेश, हुकम आदि ने रिले केंद्र का प्रसारण का समय बढ़ाने पर केंद्र सरकार एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय का आभार जताया है।