Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Dec 2022 1:30 am IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सपना का नया वीडियो, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल


देशी डांसर सपना चौधरी कोई भी डांस वीडियो शेयर होते ही वायरल हो जाता है। इस लेटेस्ट वीडियो में सपना चौधरी  बिल्कुल अलग लुक में  नजर आ रही हैं। सपना ने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ रेड कलर की जैकेट और पैंट कैरी की है और जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनकी क्लीवेज भी दिखाई दे रही है।
इस डांस वीडियो के जरिये सपना अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल छलनी करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ  ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि 'लड़की का चक्कर बाबू भइया, किस-किस की जिंदगी 'झंड' बन गई, कमेंट करके बताओ? अब कई लोग कमेंट सेक्शन में सपना के डांस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। महज कुछ ही घंटों इस  डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल गए।