Read in App


• Tue, 15 Dec 2020 12:42 pm IST


आज बंद हो जाएंगे भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट


भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट मंगलवार को (आज) शाम सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पौष माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद से पूर्व रात्रि को निर्वाण दर्शन पर सामूहिक कड़ाह भोग लगाया जाएगा। इस बार कोविड को देखते हुए भजन कीर्तन होंगे और विद्यालयों, महिला/युवक मंगल दल व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।