Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 4:06 pm IST


मुख्यमंत्री धामी ने हंस फाउंडेशन से दी गई 30 एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन से राज्य को उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन ने राज्य के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 30 एम्बुलेंस  20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है। मुख्यमंत्री धामी ने भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भोले जी महाराज जी और माता मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े है। मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन के निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए भोले जी महाराज और माता मंगला का आभार व्यक्त किया।