Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 2:51 pm IST


रुद्रप्रयाग : हिला ट्रांस हिमालयन अभियान की हुई शुरूआत


टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने फिट इंडिया, युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय और भारतीय सेना के सहयोग से फिट इंडिया बैनर तले फिट महिला ट्रांस हिमालयन अभियान शुरू किया है। जिसमें फिटनेस पर खासा जोर दिया जा रहा है।अभियान का नेतृत्व कर रहीं पद्मश्री पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने गुरुवार को जिला सभागार में संवाददाताओं से बातचीत में अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिलाओं के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के फिट 50 प्लस महिला ट्रांस हिमालयन अभियान 2022 ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। जिसमें 50 से अधिक उम्र की 12 महिलाएं भाग ले रही हैं। टीम में 3 महिला एवरेस्ट समिटर्स भी शामिल हैं। अभियान के तहत अधिक उम्र में भी फिट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।