Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Jul 2022 3:24 pm IST


बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण में युवाओं को मिली तकनीकी जानकारियां


पौड़ी : पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण में युवाओं को तकनीकी जानकारियां दी गई। नागदेव, बुआखाल और खिर्सू में आयोजित प्रशिक्षण में पहाड़ में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की तकनीकी जानकारियां भी दी गयी।डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों पर आयोजित बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण में जिले के करीब 20 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओ में साहसिक खेलों व पर्यटन की गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि बर्ड वॉचिंग को युवा स्वरोजगार के रूप में आजीविका से जोड़ सकते हैं।