Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 4:56 pm IST


न्याय नही मिलने पर कर निरीक्षक ने ली देवता की शरण


पौड़ी: जिला पंचायत का विवादों से पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार जिला पंचायत के एक कर निरीक्षक ने उनको न्याय नहीं मिलने पर देवता की शरण ली है। कर निरीक्षक अनिल नेगी ने जिला पंचायत प्रशासन पर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कर निरीक्षक ने शहर में स्थित न्याय के देवता कंडोलिया से न्याय की गुहार लगाई है।जिला पंचायत के कर निरीक्षक ने बताया कि साल 2019 से उनके द्वारा जिला पंचायत में हो रही अनियमितताओं व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने को लेकर शासन, प्रशासन व सरकार तक गुहार लगाईॉ गई। फिर भी जिला पंचायत में अनियमितताएं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूर्व कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन की जांच में वर्तमान अपर कार्यधिकारी, प्रभारी अभियंता, अवर अभियंता भ्रष्ट्राचार में लिप्त भी पाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारी अकूत धनबल के चलते नियमित कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करवाकर निदेशालय संबंद्घ कराते रहे हैं।