Read in App


• Thu, 22 Aug 2024 3:52 pm IST


बैंक शिफ्ट करने के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन


थल (पिथौरागढ़)। जोग्यूड़ा थल के मुख्य बाजार से एकमात्र उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा के अन्यत्र शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं का धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा शुक्रवार को पुराना बाजार को बंद करने के साथ बैंक प्रबंधन का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। धरने पर हंसा बिष्ट, गोविंदी देवी, गरिमा जोशी, हरिप्रिया बिष्ट, रूपा देवी, बसंती देवी, राधा देवी, ममता देवी बैठीं।