Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Nov 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

आलिया को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे पति रणबीर, कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान!


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए मुंबई के गिरगांव के एच एन रिलायंस अस्पताल पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट जल्द ही कपूर खानदान के नए चराग को जन्म दे सकतीं हैंहालांकि, परिवार और एक्ट्रेस आलिया की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

रणबीर और आलिया ने अपनी शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। आलिया ने अपनी सोनोग्राफी की एक फोटो शेयर की थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल ने अपने पहले बच्चे के सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर करते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया था और अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

14 अप्रैल को बंधे थे शादी के बंधन में

बॉलीवुड कपल इसी साल की 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। प्रिग्नेंसी के ऐलान तुरंत बाद ही दोनों 'ब्रम्हास्त्र' फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो गए थे। कपूर खानदान में एक नया नन्हा मेहमान आने वाला है, इस खबर को सुनकर इन दोनों सेलिब्रिटीज के फैंस में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।