Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 7:23 pm IST

वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बाबा के दर्शन करने से रोका



चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित अब और उग्र हो गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को केदारनाथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर्थ पुरोहितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते पूर्व सीएम बाबा केदार के दर्शन किए बिना जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में लौट गए। वहीं, धन सिंह और मदन कौशिक ने भारी विरोध के बीच ही बाबा के दर्शन किए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष गणेश गोदियाल ने कहा भाजपा को अपने पापों का प्राकशित करना पड़ेगा तो वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा के पूर्व मुख्यमंत्री को दर्शन तक नही करने दिए इसके गंभीर और क्या हो सकता है सरकार को अब भी होश आ जाना चाहिए