Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 8:00 am IST


उत्‍तराखंड में 8.81 लाख किसान परिवारों की बढ़ाई जाएगी आमदनी


प्रदेश में 8.81 लाख परिवारों की आमदनी कृषि पर निर्भर है। इनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि विकास की योजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

प्रदेश में किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना करने को सरकार ने प्राथमिकता में लिया है। हालांकि, अगले वर्ष तक यह कार्य हो पाएगा, इसे लेकर संशय बरकरार है। हालांकि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सरकार कृषि और अन्य रेखीय विभागों के सहयोग से जिलेवार समस्त किसान परिवारों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कृषि और संबंधित विभागों की केंद्रपोषित योजनाओं की मदद ली जा रही है।