Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Oct 2021 8:11 am IST

राजनीति

अस्पताल में भर्ती विधायक खजानदास से मिले सीएम


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती राजपुर रोड विधायक खजान दास से मिलकर उनकी कुशलक्षेम ली। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सीएम ने विधायक खजान दास के उपचार को लेकर डॉक्टरों से जानकारी भी दी। इधर, विधायक खजान दास ने बताया कि उनका बीपी बढ़ गया था, इसलिए छह अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती हो गए थे। अब स्वास्थ्य में काफी सुधार है।