Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Sep 2022 8:00 am IST

नेशनल

गणेश मरांडी को उनके कविता संग्रह हपन माई के लिए किया जाएगा सम्मानित


साहित्य अकादमी ने गणेश मरांडी को उनके कविता संग्रह हपन माई के लिए इस साल संताली भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्र फलक और 50,000 रुपये की सम्मान राशि 14 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में दी जाएगी। साहित्य अकादमी ने ये जानकारी साझा की।

इस पुस्तक का चयन अकादमी के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया। निर्णायक मंडल में गंगाधर हांसदा, रबीन्द्र नाथ मुर्मू और स्वपना हेम्ब्रम शामिल थे।