Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Dec 2021 11:52 am IST


गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान


गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के पक्ष में युवा राज्य आंदोलनकारियों के एक जत्थे ने यमुना कॉलोनी व विधायक हॉस्टल जाकर मंत्रीगणों व विधायकों के हस्ताक्षर लेने का अभियान शुरू किया। आंदोलनकारियों को सिर्फ रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जबकि यमुना कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि जब उन्हें पार्टी की ओर से इस विषय में दिशा निर्देश लेने होंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से भी आंदोलनकारियों ने मिलने का प्रयास किया, लेकिन दो घंटे इंतजार के बाद वह मिले बिना चली गई। गैरसैंण राजधानी आंदोलनकारी अभियान के प्रवीण काशी ने बताया कि मंगलवार को वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से मिलने का प्रयास करेंगे।