Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Jan 2022 10:00 pm IST

ब्रेकिंग

जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को गवां दिया था. उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, हॉकी की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को केंद्र सरकार पद्मश्री से सम्मानित करने जा रही है. इसके साथ ही आर्ट के क्षेत्र में माधुरी बर्थवाल और सोशल वर्क में बसंती देवी को केंद्र सरकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करेगी.