Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 2:00 pm IST

नेशनल

गुजरात में होगी तेज बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल


भारत के अलग-अलग राज्यों में लगातार बारिश और भूस्खलन जारी है। इस बीच दिल्ली समेत गुजरात में भारी बारिश जारी है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में हल्की बारिश होगी। जिसके साथ ही यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

वहीं आज गुजरात में तेज बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी आज भारी बारिश होगी। जिसके साथ ही यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही यहां तेज बारिश भी होगी। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़, कर्नाटक में हल्की बारिश और आंधी तूफान के आसार हैं। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में तेज बारिश होगी।