Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Apr 2023 4:00 pm IST

राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : धारवाड़ में बोले रक्षा मंत्री, “सत्ता मिले या न मिले भाजपा नहीं करेगी ऐसा पाप”


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अभी लगभग 15 दिन का कम समय बचा है। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है। 

वहीं इसी बीच रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं... विपक्ष दावा करता है कि, ये जांच जानबूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया।

लेकिन भाजपा को सत्ता मिले या न मिले भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर है।
रक्षा मंत्री ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ऐसा नहीं है।