Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Jan 2022 1:10 pm IST

नेशनल

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा को तोहफे में मिली 10 किलो की मछली


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को 10 किलोग्राम की एक मछली तोहफे में दी गई है। जानकारी के मुताबिक उजान बाजार के मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधि की तरफ से सीएम को यह मछली तोहफे में दी गई है। सीएम के ट्विटर पेज पर जो तस्वीरें शेयर की गई हैं उसमें नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री के हाथ में एक बड़ी सी मछली है। वो मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि राज्य में माघ बिहू त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने सीएम को यह मछली तोहफे में दी है। बता दें कि असम में यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व फसलों की कटाई और उससे उपजे उल्लास का प्रतीक है।