Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 5:49 pm IST


सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को आजीविका से जोड़ेंगे: डीएम


उत्तरकाशी : जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रशासन कवायद में जुट गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में सूचना विज्ञान केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उचित तरीके से निस्तारण कर आय के साधन जुटाए जाएंगे।डीएम ने कहा कि इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका को सिंगल यूज प्लास्टिक का उचित तरीके से निस्तारण के लिए लोगों के बहुमूल्य सुझाव लेने को कहा। पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्रपाल परमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक व कचरे प्रबंधन के निस्तारण को लेकर विस्तृत जानकारी दी तथा विकसित देशों में किस प्रकार से कचरे को आय का साधन बनाया गया है उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यशाला में एडीएम तीर्थपाल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा, नगरपालिका निरीक्षक कुसुम राणा थे।