भोजपुरी सिनेमा जगत की उभरती अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुनकर है कोई सन्न रह गया था। 26 मार्च को अकांक्षा दुबे ने वाराणसी में एक होटल में सुसाइड कर लिया था। वहीं अकांक्षा के परिवार वाले इसे सुसाइड नहीं बल्कि आत्महत्या करार दे रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आकांक्षा के कपड़ों की जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, जांच में आकांक्षा के कपड़ों पर स्पर्म मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस ने आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह और संदीप सिंह का डीएनए टेस्ट कराने केलिए कोर्ट से परमिशन मांगी है।
बता दें कि इस केस में समर सिंह और संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं। दोनों पर आकांक्षा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है।