Read in App


• Sat, 1 May 2021 2:37 pm IST


कांडेकन्याल में हैंडपंप पड़ा खराब, प्राकृतिक स्रोत में पानी की कमी


बागेश्वर-कांडा तहसील के कांडेकन्याल गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव का एकमात्र हैंडपंप खराब पड़ा है। प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर गिरने से पानी कमी हो गई है। गांव के लिए आज तक पेयजल योजना नहीं बनने से 35 परिवारों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है।