Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 5:05 pm IST


बीएड विभाग की खेल प्रतियोगिता का समापन


चंपावत : पीजी कॉलेज लोहाघाट में बीएड विभाग की खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस दौरान कैरम, चैस, लूडो और बैडमिंटन की फाइनल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता की अध्यक्ष और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित कैरम युगल छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विवेक सोराड़ी और विपिन सोराड़ी, छात्रा वर्ग में प्रगति पांडेय और नीमा अव्वल रहीं। शतरंज छात्र वर्ग में प्रथम स्थान कमल जोशी और छात्रा वर्ग में कविता टम्टा ने पाया। लूडो में पूजा टम्टा और बबीता बिष्ट, बैडमिंटन छात्र वर्ग एकल में मोहित पुनेठा ने गोल्ड मेडल, विवेक सोरारी ने सिल्वर और मनीष जोशी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।