Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 May 2023 11:00 am IST

नेशनल

दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में चढ़ा पारा, गए राहत भरे दिन...


मई की शुरुआत में हुई बरसात के चलते गर्मी से मिली राहत के बाद अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय आ गया है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में पारा चढ़ा। आज पूरे दिन पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 

कहा जा रहा है कि, मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है, तो लू चलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है। इधर, बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात मोचा अंडमान निकोहार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तरपश्चिम में बना हुआ है। 

इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत ज्यादा संभावना है, और ये बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।