चम्पावत। चम्पावत कैंपस में आपदा प्रबंधन थीम पर प्राचार्य प्रोफेसर चंद्र राम की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। अन्यथा गंभीर परिणामों को भुगतना होगा। मुख्य वक्ता डॉ. किशोर चौहान ने पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय वन विद्यार्थी अभियान, प्रोफेसर प्रणीता चंद ने पर्यावरण जन जागरूकता अभियानों, डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान ने मानव प्रकृति संबंधों और उत्तराखंड हिमालय में प्राकृतिक आपदा प्रबंध विषय पर जानकारी दी। संचालन डॉ. यूएस चौहान ने किया।