पूर्व मुख्यमंत्री और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। हालांकि, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने उनके निधन की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर समेत कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। और आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी गुड़गांव रवाना हो गए हैं।