चम्पावत: शारदा नदी का जलस्तर पांच लाख क्यूसेक के करीब पहुंचने वाला है। डेंजर लेवल को नदी का जल स्तर पर ही क्रॉस कर चुका है। वर्तमान के हालात बेहद ही नाजुक स्थिति में है। सिंचाई विभाग के मुताबिक वर्तमान में नदी का जलस्तर 4.90 लाख क्यूसेक से अधिक पानी बैराज पर चल रहा है। रेड अलर्ट के चलते आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। मियाद पूरी कर चुके बनबसा बैराज को लगातार बढ़ रही बारिश से खतरा उत्पन्न हो रहा है। अब तक शारदा नदी के जलस्तर में कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।