Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 1:12 pm IST

नेशनल

जम्मू में बर्फबारी


प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 25 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक प्रभाव दिखेगा। इस बीच मौसम साफ रहने के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। घाटी के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग में भी सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। लेह और कारगिल सबसे अधिक ठंडे हैं। लेह में दिन का तापमान 7.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी दिन का तापमान 7.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 और पहलगाम में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।