Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Dec 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

सर्दी में भी समर सिंह ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, रिलीज होते ही छा गया ये डांस वीडियो


भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगा है। उनका ये डांस वीडियो बेहद ही रोमांटिक है। फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इनके नए गाने के बोल ‘कापsतानी हो’हैं।  बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक्टर लगातार फिल्मों की शूटिंग में बिजी थे।  ऐसे में उनके कम ही गाने रिलीज हो पा रहे थे लेकिन अब रिलीज हुए इस गाने को  कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं। फैंस इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

इसमें एक्टर  समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस प्रतिष्ठा  संग जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं। 
भोजपुरी गाना ‘कापsतानी हो' को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।  वीडियो सांग में आप देख सकते हैं कि दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का रोल प्ले कर रहे हैं। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ने इस गाने में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का लगाया है। गाने के लिरिक्स गोलू यादव ने लिखे हैं और उत्सव गांधी ने म्यूजिक दिया है।