Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 6:09 pm IST


अब तक 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन


उत्तरकाशी: वैश्विक महामारी कोविड -19 के चलते दो वर्षों तक बाधित रही चारधाम यात्रा जोर पकड़ने लगी है। कपाट उद्घाटन के बाद तीन दिन के अंतराल में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शनों को पहुंचे है। जिस पर पर्यटन कारोबारियों एवं होटल व्यवसायियों ने खुशी जाहिर की है। अक्षय तृतीय के पर्व पर गत 03 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा का विधिवत शुरू हो गई थी। वहीं शुक्रवार को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भी विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। जिसके बाद चारधाम यात्रियों में अब खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा को शुरू हुए अभी तीन दिन का समय ही हुआ है। लेकिन उसके बाद भी दोनो धामों में अब तक कुल 37,250 से अधिक यात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर चुके हैं।