Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Dec 2021 10:30 am IST


रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की हड़ताल जारी


बागेश्वर: उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की नौ सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल जारी है। गुरुवार को उन्होंने तहसील परिसर पर धरना दिया और नारेबाजी की। हड़ताल के चलते लोगों को खाता-खतौनी समय पर नहीं मिल रही है। संघ के सदस्य भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, आरके के पदों का पुनर्गठन, संभाग में अनुसेवक समेत कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती आदि के लिए बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं बैठेंगे। यहां दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली, शिव दत्त तिवारी आदि रहे।