Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Nov 2021 7:30 am IST


उत्तराखंड ग्रामीण उद्यमिता संस्थान में 3374 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और बाकी डिटेल


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर (uttarakhand employment news) है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में ग्रामीण उद्यमिता संस्थान में 3374 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी, डाटा एनालिस्ट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। पदों के बारे में तो अपनी जान ही लिया। 12 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 3374 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। प्रशासनिक अधिकारी के कुल 13 पद खाली हैं। जिसके लिए शैक्षिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन है।