Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 6:00 am IST


आज का राशिफल


आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ आज गुरुवार का दिन है। बता दें कि द्वादशी तिथि 23 सितंबर सुबह 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष का त्रयोदशी श्राद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 45 मिनट शिव योग है। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा जो 23 सितंबर सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन। 

मेष 
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृषभ 
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। 

मिथुन
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कर्क
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

सिंह
पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण तनाव ग्रस्त रह सकते हैं।

कन्या
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला 
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मकर 
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा।