Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 5:22 pm IST


ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे अल्मोड़ा के राजस्व उपनिरीक्षक


अल्मोड़ा: कहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल आसान बन जाती है. कुछ ऐसा ही जुनून राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र जोशी में भी है. राजेंद्र कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी हिस्सा लेंगे. राजेंद्र जोशी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र जोशी वर्तमान में रानीखेत तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह इंडिया' सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट खेलने के लिए रवाना हो गए हैं. वह पुणे के छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बालेवाड़ी महाराष्ट्र में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता 26 मार्च से 28 मार्च तक होनी है. राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी का चयन उत्तराखंड राज्य की ओर से हुआ है. राजेंद्र जोशी इससे पूर्व भी सेना में रहते हुए विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है.