DevBhoomi Insider Desk • Sat, 26 Feb 2022 3:58 pm IST
मनोरंजन
LockUpp: कंगना की कैद में होंगे करणवीर बोहरा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के मुद्दों पर खुलकर अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाली कंगना अपने इसी अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं। बता दें की कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' 27 फरवरी 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और यहां सब कुछ उनके इशारो पर होगा। यहाँ सभी कंटेस्टेंट की रियल लाइफ के विवादों का चिट्ठा सामने आने वाला है। ताज़ा जानकारी के अनुसार कंगना की जेल के पांचवे कैदी का नाम सामने आ चुका है। ये नाम है टीवी के फेमस एक्टर करण बोहरा का। अब कंगना लॉकअप में करणवीर बोहरा संग खेलती नजर आएंगी अत्याचारी खेल। बता दें की एकता कपूर ने लॉकअप में करणवीर बोहरा की एंट्री का एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी को भी टैग किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि करणवीर बोहरा के हाथ मैं कैदी की तरह एक बोर्ड है, जिसपर उनका नाम और लॉकअप लिखा हुआ है। इसके बाद कंगन रणौत की एंट्री होती है और वह करणवीर को हथकड़ी लगा देती हैं। वहीँ प्रोमो में करणवीर को जेल में बंद देखा जा सकता है।