अल्मोड़ा : उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से सहाहाकार मचा हुआ है। लोग दहशत में जी रहे हैं। कई लोगों के आशियाने उनसे इस बारिश ने छीन लिए। कई लोग बेघर हो गए। बारिश के कहर के कारण अब तक 16 लोग जिंदा दफन हो गए। कुमाऊं क्षेत्र में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है।
आपको बता दें कि बड़ी खबर अल्मोड़ा से है जहां जिला मुख्यालय के हीरा डूंगरी में मकान में मलबा आने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है यहां रहने तिरलोक सिंह की 14 साल की बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई। उसकी मां घायल हो गई। मृतका का नाम गुनगुन बताया जा रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है।