Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 5:18 pm IST


आईएसबटी-राजपुर के बीच शुक्रवार से पुनः दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें


देहरादून। कोरोना माहामारी के चलते सरकार द्वारा प्रदेश में 22 अप्रैल से कोविड कर्फ्यू लगाया गया था जिसके तहत देहरादून शहर में सार्वजनिक वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसी के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बस का संचालन भी रूक गया था। अब पुनः सरकार द्वारा कोविड कर्फ्यू अनलाॅक की प्रक्रिया धीरे-धीरे आरम्भ कि जा रही है। सरकार की कोविड गाइडलाइंस ‘‘विक्रम, आटो आदि सार्वजनिक परिवहन को सुचारू से चलाने की अनुमति है।’’ के अनुसार देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत आई0एस0बी0टी0 से राजपुर रूट पर चलने वाली 5 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन एक बार पुनः शुक्रवार दिनांक 18.06.2021 से प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

आई0एस0बी0टी से राजपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस में तक निम्न विराम स्थल (स्टाॅपेज) है-

1 आई0एस0बी0टी, 2 शिमला बाईपास, 3 माजरा, 4 आईटीआई निरंजनपुर, 5 सब्जी मंडी चैक, 6 पटेल नगर पुलिस चैकी, 7 लाल पुल, 8 पी0एन0बी0 पटेलनगर, 9 माता वाला बाग, 10 सहारनपुर चैक, 11 रेलवे स्टेशन, 12 प्रिंस चैक, 13 साइबर थाना, 14 तहसील चैक, 15 दर्शनलाल चैक, 16 क्लॉक टॉवर, 17 गांधी पार्क, 18 सेंट जोसेफ अकेडमी, 19 सचिवालय, 20 बहल चैक, 21 दिलाराम चैक, 22 मधुबन होटल, 23 अजंता चैक, 24 सर्वे ऑफ इंडिया, 25 एनआईवीएच फ्रंट गेट, 26 जाखन, 27 पेसिफिक मॉल, 28 इंदर बाबा मार्ग, 29 मसूरी डायवर्जन, 30 साईं मंदिर, 31 टिहरी हाउस/जीआरडी संस्थान, 32 राजपुर।