नैनीताल-औद्योगिक विकास व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा देकर यहां से हो रहे पलायन की रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहगी। कोविड काल में प्रदेश के उद्योग धंधों को खासा नुकसान हुआ और रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। उद्योगों के नुकसान का जायदा लेने के लिए वह स्वयं प्रदेश के दौरे पर हैं। विभिन्न उद्योगों का दौरा कर उनके स्वामियों, अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। प्राथमिकता से उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए योजनाबद्ध खाका तैयार कर इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।