Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Jul 2021 5:54 pm IST


प्रदेश में कांग्रेस 45 से ज्यादा सीटें जीतेगी-तिलक राज बेहड़


विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने रुद्रपुर में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है। वो पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस 45 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।