Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 7:24 am IST


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बोलीं, पर्यावरण की अनदेखी से बढ़ा वायु व जल संकट


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी और असंतुलित वन दोहन से शुद्ध वायु और जल संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी में पर्यावरण के महत्व को जनता ने समझा है। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को पर्यावरण से जोड़ने और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित करना वर्तमान की आवश्यकता है। यह कार्य सिर्फ स्वयंसेवी संस्थाओं का नहीं है।