Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jan 2022 11:17 am IST


उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : पिछले चुनाव में 24299 लोगों ने दबाया था नोटा का बटन


हल्द्वानी : उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर सियासी दल आचार सहिता का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दावेदारों ने खुद की स्थिति को सबसे मजबूत मान प्रचार शुरू कर रखा है। गली-मोहल्ले की सभाओं के अलावा घर-घर बैठकों का दौर भी जारी है।

बात अगर मतदाताओं के मिजाज की करें तो पिछले चुनाव में कुमाऊं में 24299 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। कुमाऊं मंडल में विधानसभा की 29 सीटें हैं। यानी औसतन हर सीट पर 837 लोगों ने भाजपा, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, बसपा और निर्दलीयों उम्मीदवारों को नापसंद कर दिया। इन लोगों को कोई भी उम्मीदवार नहीं भाया।