Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Jun 2023 11:29 am IST


कहां ज्यादा, कहां कम ?.....जानिए प्री मानसून में किस जिले में कितनी बारिश बरसी


देहरादून : उत्तराखंड को तर करने के बाद बुधवार को प्री मानसून अवधि पूरी हो गई। प्री मानसून अर्थात एक मार्च से 31 मई के बीच राज्य में इस बार सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मात्रा के अनुसार देखा जाए तो सर्वाधिक 323 मिमी वर्षा उत्तरकाशी में हुई है, जबकि सामान्य की तुलना में सर्वाधिक वर्षा के मामले में ऊधम सिंह नगर सबसे आगे रहा।

उत्तराखंड में जिलेवार प्री मानसून वर्षा
जिला सामान्य वर्षा- इस बार हुई
अल्मोड़ा 126.4 192.3
बागेश्वर 126.4 211.9
चमोली 185.0 203.9
चंपावत 105.0 183.4
देहरादून 155.4 261.8
पौड़ी 79.3 123.5
टिहरी 138.7 286.0
हरिद्वार 74.8 189.3
नैनीताल 156.8 248.9
पिथौरागढ़ 241.6 197.9
रुद्रप्रयाग 245.4 283.3
यूएसनगर 62.1 171.1
उत्तरकाशी 190.8 223.3
उत्तराखंड 158.2 225.8  (नोट: वर्षा के आंकड़े मिमी में।)