Read in App


• Sun, 24 Jan 2021 8:29 am IST


अब पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाई तो पुलिस काटेगी चालान


देहरादून। आपने पुलिस को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए चालान काटते हुए सुना होगा। लेकिन कूड़ा और गंदगी फैलाने पर अब पुलिस  चालान काटेगी ये  जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, शनिवार को दून सिटिजन ऑनलाइन ग्रुप' के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा देहरादून के पर्यटक स्थलों पर स्थानीय एवं बाहरी पर्यटकों द्वारा गंदगी फैलाने की समस्या को लेकर  डीजीपी अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर  समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया गया। जिस सम्बन्ध में डीजीपी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को जिलाधिकारी से वार्ता कर ऐसा कृत्य करने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा 51/52 के अन्तर्गत जुर्माने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।