Read in App


• Mon, 12 Jul 2021 2:25 pm IST


अब तीसरी आंख करेगी बागेश्वर नगर की निगरानी


बागेश्वर। अब तीसरी आंख से बागेश्वर नगर की निगरानी होगी। गुपचुप तरीके से अपराध करने वाले पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। नगर में चार सीसीटीवी कैमरे लगा लिए गए हैं। पांच लाख की विधायक निधि से इन कैमरों को लगाया गया है। विधायक चंदन राम दास ने रविवार को बागेश्वर कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि लंबे समय से नगर में सीसीटीवी लगाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। कहा कि इससे पुलिस को अपराधों के खुलासे में मदद मिलेगी। एसपी अमित श्रीवास्तव ने विधायक दास का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सरयू पुल, गोमती पुल, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, केमू पार्क (गरुड़ सड़क) पर कैमरे लगाए गए हैं। कोतवाली में बने क्रट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों को संचालित किया जाएगा। कैमरों की मदद से नगर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। यातायात व्यवस्था में भी इससे सुधार होगा। कोतवाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, कोतवाल डीआर वर्मा, दलीप खेतवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली आदि मौजूद थे।