Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Nov 2022 10:30 pm IST

मनोरंजन

आलिया को राखी सावंत ने अलग अंदाज में दी मां बनने की बधाई, देखिए वीडियो


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने छह नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में एक्‍ट्रेस व ड्राम क्‍वीन राखी सावंत ने भी अलग अंदाज में बधाई दी है।

दरअसल, राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पेन को चम्मच से बजाते हुए बोलती हैं कि लक्ष्मी आई... लक्ष्मी आई। बेबी गर्ल हुई है आलिया को। फिर आलिया का नाम चीखते हुए वह कैमरे की तरफ खिलाने के लिए मिठाई दिखाती हैं।