Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Aug 2021 1:01 pm IST


क्षेत्रीय जनता और कांग्रेस ने किया आंदोलित जिपं सदस्यों का समर्थन


आंदोलन कर रहे जिला पंचायत सदस्यों को शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की जनता और कांग्रेसियों का भी साथ मिला है। बड़ी संख्या में लोग आंदोलनस्थल पर एकत्रित हुए जिपं सदस्यों और ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच जिपं अध्यक्ष बसंती देव का पुतला फूंका।  जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि जिपं अध्यक्ष की मनमानी नहीं चलने देंगे।शनिवार सुबह से लोगों का जिला पंचायत परिसर पहुंचना  शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और लोग जिपं परिसर पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन किया। जिपं की अनियमितताओं को लेकर बीते 15 जून से आंदोलित हैं।सरकार और प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट एक हफ्ते बाद भी नहीं आई है। 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रखा जा रहा है।उन लोगों के क्षेत्रों को बजट आवंटित नहीं किया जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता के साथ घोर अन्याय है