Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Apr 2022 2:52 pm IST


ट्रंचिंग ग्राउंड से लौटाए कूड़ा वाहन


ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाए जाने से भड़के लोगों ने नगर निगम के वाहनों को लौटा दिया। पिछले दो दिन से कूड़ा न उठ पाने से वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। मामला संज्ञान में आने पर नगरायुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचकर आसपास बसे लोगों की समस्या सुनी और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।मानपुर रोड पर कचनालगाजी में नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड है। इससे सटी साढ़े पांच एकड़ भूमि पर भी निगम प्रशासन ने कब्जा ले लिया है। यहां निगम के सभी वार्डों का कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के ढेर में आग लगने से पड़ोसी किसानों का भूूसा जल गया था। 24 अप्रैल की शाम भड़के किसानों ने निगम के वाहन वापस लौटा दिए थे। पुलिस और निगम के अधिकारियों के समझाने के बाद भी विवाद नहीं थमा। अगले दिन भी कूड़े के वाहन वहां पहुंचे, लेकिन कालोनी के लोगों ने वापस लौटा दिए। कूड़े से लदे वाहन निगम परिसर में खड़े कर दिए गए। जिस कारण काशीपुर के सभी वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा लेने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। वार्डों में सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए।