Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 1:30 am IST

मनोरंजन

काजोल से क्यों परेशान हो जाती थी न्यासा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा


अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन की गिनती जाने माने स्टारकिड्स में होती है। न्यासा  सोशल मीडिया पर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बता दें कि पहले न्यासा ही अपनी मम्मी काजोल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल करती थीं लेकिन अब उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। काजोल बताती हैं कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया था तो न्यासा  ही तस्वीरों से लेकर कैप्शन तक, सब कुछ चूज किया करती थीं लेकिन अब वह ऐसा नहीं करती हैं। काजोल कहती हैं कि न्यासा को उनके इंस्टाग्राम  कैप्शन्स से काफी दिक्कत थी। वह अक्सर शिकायत करती थी कि जो कैप्शन्स काजोल ने डाले हैं, वो सिर्फ उन्हें ही समझ आ सकते हैं और किसी को नहीं। कुल मिलाकर न्यासा ने हार मान ली और काजोल का इंस्टाग्राम हैंडल करना छोड़ दिया। काजोल कहती है कि अब वह खुद ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल करती हैं। बता दें कि काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' के प्रमोशन्स में बिजी चल रही हैं।